सरकार अपनी नाकामी छुपाने के लिए तानाशाही कर रही- अखिलेश यादव

On

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर लोकतंत्र की हत्या करने और संविधान विरोधी कार्य करनेका आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बरेली जा रहे समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल को पुलिस द्वारा रोकना निंदनीय है। यह सरकार अपनी नाकामी छुपाने के लिए तानाशाही का सहारा ले रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि पिछले दिनों भी राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन के नेतृत्व में जा रहे प्रतिनिधिमंडल को रोका गया था।

 

और पढ़ें गाजियाबाद में दरोगा पर महिला से दुष्कर्म, धोखाधड़ी और शादी का गंभीर आरोप; कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज

और पढ़ें यूपी में 82 इंस्पेक्टर बने डीएसपी, मिली तैनाती, रविंद्र प्रताप सिंह मुजफ्फरनगर आए

उनके निर्देश पर बरेली जाने वाले दूसरे प्रतिनिधिमंडल को भी जगह-जगह पुलिस ने रोक दिया। सपा प्रतिनिधिमंडल का उद्देश्य बरेली के डीआईजी और कमिश्नर से मुलाकात कर शांति बहाली की दिशा में पहल करना था, लेकिन जिलाधिकारी ने निषेधाज्ञा का हवाला देकर उन्हें रोक दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने वरिष्ठ नेता माता प्रसाद पाण्डेय, सांसद हरेन्द्र मलिक, इकरा हसन, जियाउर्रहमान बर्क, मोहिबुल्लाह नदवी, नीरज मौर्य, पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव, प्रवीण सिंह ऐरन, जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप, महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, विधायक अताउर्रहमान और शहजिल इस्लाम अंसारी सहित कई नेताओं को घरों में बंद कर दिया।

और पढ़ें कैराना में पत्नी प्रेमी संग भाग गई, पति ने 4 बच्चों समेत यमुना में लगा दी छलांग, तलाश जारी

 

आगरा की घटना का उल्लेख करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि 26 सितंबर को जुमे की नमाज के बाद निर्दोष लोगों की गिरफ्तारी और मकानों-दुकानों पर बुलडोजर चलाना सरकार की दमनकारी नीति का उदाहरण है। विपक्ष को पीड़ित परिवारों से मिलने से रोककर भाजपा ने अपने काले कारनामों पर पर्दा डालने का काम किया है। बरेली की जनता पर दमनचक्र चलाकर भाजपा कुछ हासिल नहीं कर पाएगी। पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) जाग चुका है और उनकी एकजुटता के सामने भाजपा का अन्याय टिकने वाला नहीं है। अखिलेश यादव ने दावा किया कि 2027 के चुनावों में भाजपा सरकार का सूपड़ा साफ होना तय है।



 

 

 

लेखक के बारे में

नवीनतम

मायावती बोलीं: बिहार चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष और धन-बल से मुक्त हो

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा पर प्रतिक्रिया दी।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
मायावती बोलीं: बिहार चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष और धन-बल से मुक्त हो

मेरठ आरटीओ का लिपिक फर्जी आरसी गिरोह का सरगना, तीन दलाल गिरफ्तार

मेरठ आरटीओ आफिस का लिपिक निकला फर्जी आरसी बनाने वाला गैंग का सरगना, तीन दलाल गिरफ्तारमेरठ। आरटीओ में फर्जी...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ आरटीओ का लिपिक फर्जी आरसी गिरोह का सरगना, तीन दलाल गिरफ्तार

प्रधानमंत्री मोदी ने सीजेआई गवई के साथ हुए दुर्व्यवहार की निंदा की, कहा- ऐसी घटनाओं का कोई स्थान नहीं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुप्रीम कोर्ट परिसर में भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) बीआर गवई के साथ हुए...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
प्रधानमंत्री मोदी ने सीजेआई गवई के साथ हुए दुर्व्यवहार की निंदा की, कहा- ऐसी घटनाओं का कोई स्थान नहीं

दैनिक राशिफल- 7 अक्टूबर 2025, मंगलवार

   मेष : जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। व्यापार व नौकरी में स्थिति अच्छी रहेगी। शुभ कार्यों का लाभदायक परिणाम होगा।...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 7 अक्टूबर 2025, मंगलवार

महर्षि बाल्मीकि के राम: मौन से पुरूषार्थ तक की यात्रा

आज महर्षि बाल्मीकि जयंती है। इस अवसर पर उनके द्वारा रचित महान ग्रंथ 'रामायण' से कुछ उल्लेख करना प्रासांगिक रहेगा।...
अनमोल वचन  धर्म ज्योतिष 
महर्षि बाल्मीकि के राम: मौन से पुरूषार्थ तक की यात्रा

उत्तर प्रदेश

मायावती बोलीं: बिहार चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष और धन-बल से मुक्त हो

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा पर प्रतिक्रिया दी।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
मायावती बोलीं: बिहार चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष और धन-बल से मुक्त हो

मेरठ आरटीओ का लिपिक फर्जी आरसी गिरोह का सरगना, तीन दलाल गिरफ्तार

मेरठ आरटीओ आफिस का लिपिक निकला फर्जी आरसी बनाने वाला गैंग का सरगना, तीन दलाल गिरफ्तारमेरठ। आरटीओ में फर्जी...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ आरटीओ का लिपिक फर्जी आरसी गिरोह का सरगना, तीन दलाल गिरफ्तार

लखीमपुर तिकुनिया हिंसा मामला: टेनी और बेटे आशीष पर मुकदमा, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद बड़ी कार्रवाई

लखीमपुर खीरी। तिकुनिया हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद एक बड़ा कदम उठाया गया है। पुलिस ने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
लखीमपुर तिकुनिया हिंसा मामला: टेनी और बेटे आशीष पर मुकदमा, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद बड़ी कार्रवाई

सहारनपुर में स्कूली बच्चों से भरी स्कॉर्पियो पलटी, 6 साल के मासूम की मौत, चालक हिरासत में

सहारनपुर। थाना मिर्जापुर क्षेत्रान्तर्गत स्कूली बच्चों को लेकर आ रही स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे एक मासूम की...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में स्कूली बच्चों से भरी स्कॉर्पियो पलटी, 6 साल के मासूम की मौत, चालक हिरासत में