उत्पात मचाने वाले कांवड़ियों पर सरकार ने क्या कार्रवाई की- इमरान मसूद

On

नई दिल्ली। ‘आई लव मुहम्मद' को लेकर छिड़े विवाद के बीच कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने सरकार से सवाल किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान उत्पात मचाने वाले कांवड़ियों के खिलाफ सरकार ने क्या कार्रवाई की। उन्होंने सरकार पर मुस्लिम समुदाय के खिलाफ एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया। इमरान मसूद ने कहा कि कांवड़ यात्रा का हम भी सम्मान करते हैं, लेकिन यात्रा के दौरान उत्पात मचाने वाले कांवड़ियों को सरकार ने छुआ तक नहीं, लेकिन ‘आई लव मुहम्मद' का पोस्टर लेकर खड़े हुए लोगों पर सरकार ने सारी कार्रवाई कर दी।

 

और पढ़ें मुजफ्फरनगर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक घायल, दूसरा गिरफ्तार, लूटा हुआ सामान बरामद

और पढ़ें मुज़फ्फरनगर में आग में झुलसी किशोरी की मौत, परिवार में मचा कोहराम

कांग्रेस सांसद ने कहा कि यह सरकार की दोहरी मानसिकता दिखाती है। एक तरफ कांवड़ियों को छुआ नहीं जाता है और दूसरी तरफ कार्रवाई की जाती है। यह सरासर नफरत है। पैगंबर मुहम्मद ने प्रेम और समानता का संदेश दिया। मसूद ने कहा कि हमारा पूरा डेलिगेशन बरेली जा रहा था, लेकिन रोक दिया गया। सिर्फ मुस्लिम समुदाय को टारगेट किया जा रहा है। समाजवादी पार्टी का एक डेलिगेशन बरेली जाना चाहता था, उसे रोक दिया गया। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की तारीफ करते हुए इमरान मसूद ने कहा कि वे जननायक हैं, इसीलिए वे विदेश जाते हैं।

और पढ़ें मुजफ्फरनगर में बवाल: गंग नहर पुल पर 'इस्लाम सबसे बड़ा धर्म' के नारे लिखने वाला युवक हिरासत में, हिंदू संगठनों में भारी रोष

 

उन्होंने भाजपा पर जनविरोधी नीतियों का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जीएसटी के जरिए व्यापारियों को बर्बाद किया, किसानों को फसल के उचित दाम का वादा करके ठगा और युवाओं को रोजगार के नाम पर धोखा दिया। मसूद ने कहा कि भाजपा सिर्फ अपने लोगों और राजनीतिक हितों का ध्यान रखती है। भाजपा द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी की काबिलियत पर सवाल उठाए जाने पर मसूद ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी में काबिलियत है, तभी उन्हें बार-बार विदेशों में बुलाया जाता है, लेकिन भाजपा नेताओं में काबिलियत नहीं है।

 

इन्हें तो अपने ही देश के विश्वविद्यालयों में नहीं बुलाया जाता। बिहार विधानसभा चुनाव में मतदान केंद्रों पर बुर्का पहनकर आने वाली महिलाओं की पहचान की मांग पर मसूद ने कहा कि भाजपा हमारी हर चीज पर सवाल उठाती है और हमारे लिए नफरत बोती है। यह उनकी विभाजनकारी मानसिकता को दर्शाता है। कफ सिरप से बच्चों की मौत पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि इसका असली गुनहगार सिस्टम है। सिस्टम को कड़ा नहीं किया गया, इसलिए ऐसी घटनाएं हो रही हैं।

 

भाजपा सरकार में नैतिकता नाम की चीज नहीं बची। यूपीए सरकार में अगर कोई भ्रष्टाचार या गलत काम सामने आता था तो तुरंत इस्तीफा हो जाता था, लेकिन भाजपा में ऐसा नहीं होता। भारत-पाकिस्तान महिला विश्व कप को लेकर उन्होंने कहा कि जमकर सट्टेबाजी होगी। खिलाड़ियों को पहलगाम की घटना याद नहीं है, जब आतंकवादियों ने माताओं-बहनों का सिंदूर उजाड़ा था। फिर भी ये लोग पाकिस्तान से खेलने चले गए। यह बिल्कुल गलत है।




 

लेखक के बारे में

नवीनतम

WHO की चेतावनी: 1.5 करोड़ बच्चे और 8.5 करोड़ वयस्क कर रहे हैं ई-सिगरेट का सेवन

नई दिल्ली। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने एक नई रिपोर्ट जारी की है, जिसमें बताया गया है कि भले ही...
लाइफस्टाइल  हेल्थ 
WHO की चेतावनी: 1.5 करोड़ बच्चे और 8.5 करोड़ वयस्क कर रहे हैं ई-सिगरेट का सेवन

लखनऊ: महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंत्री नरेंद्र कश्यप ने दी श्रद्धांजलि, 'उनके आदर्श आज भी समाज के पथप्रदर्शक'

लखनऊ। मंगलवार को परिवर्तन स्थल पर महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ: महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंत्री नरेंद्र कश्यप ने दी श्रद्धांजलि, 'उनके आदर्श आज भी समाज के पथप्रदर्शक'

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में भूस्खलन से बड़ा हादसा, बस पर गिरा मलबा, 10 की मौत

बिलासपुर। देश के पहाड़ी राज्यों में शुरू हुआ प्राकृतिक आपदाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा...
Breaking News  मुख्य समाचार  देश-प्रदेश 
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में भूस्खलन से बड़ा हादसा, बस पर गिरा मलबा, 10 की मौत

मुजफ्फरनगर में अखिलेश यादव पर भड़के संगीत सोम: 'SP का काम हिंदू-मुस्लिम को लड़ाना, PDA मतलब पाकिस्तान डेवलपमेंट अथॉरिटी'

मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी के फायर ब्रांड नेता संगीत सोम मंगलवार को वाल्मीकि जयंती के अवसर पर मुजफ्फरनगर जनपद के ...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में अखिलेश यादव पर भड़के संगीत सोम: 'SP का काम हिंदू-मुस्लिम को लड़ाना, PDA मतलब पाकिस्तान डेवलपमेंट अथॉरिटी'

दैनिक राशिफल- 8 अक्टूबर 2025, बुधवार

   मेष : लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। कामकाज की व्यस्तता से सुख-आराम प्रभावित होगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी।...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 8 अक्टूबर 2025, बुधवार

उत्तर प्रदेश

लखनऊ: महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंत्री नरेंद्र कश्यप ने दी श्रद्धांजलि, 'उनके आदर्श आज भी समाज के पथप्रदर्शक'

लखनऊ। मंगलवार को परिवर्तन स्थल पर महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ: महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंत्री नरेंद्र कश्यप ने दी श्रद्धांजलि, 'उनके आदर्श आज भी समाज के पथप्रदर्शक'

कासगंज में रिश्तों का कत्ल: सास के प्यार में पागल दामाद ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, आरोपी फरार

कासगंज। उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां सास...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
कासगंज में रिश्तों का कत्ल: सास के प्यार में पागल दामाद ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, आरोपी फरार

बागपत में तांत्रिक क्रिया का खौफ: चिता से गायब हो रहीं अस्थियां, ग्रामीण दहशत में कर रहे पहरा

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के एक गांव में श्मशान घाट पर हो रही अजीबोगरीब घटनाओं से ग्रामीणों में ...
उत्तर प्रदेश  बागपत 
बागपत में तांत्रिक क्रिया का खौफ: चिता से गायब हो रहीं अस्थियां, ग्रामीण दहशत में कर रहे पहरा

CM योगी के गढ़ गोरखपुर में 'आई लव मोहम्मद' विवाद: दुकानों पर लगाए धमकी भरे पोस्टर, पुलिस सक्रिय

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश में 'आई लव मोहम्मद' पोस्टर को लेकर कानपुर और बरेली में भड़की हिंसा के बाद अब मुख्यमंत्री...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  गोरखपुर 
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में 'आई लव मोहम्मद' विवाद: दुकानों पर लगाए धमकी भरे पोस्टर, पुलिस सक्रिय