यूपी एटीएस ने एक आतंकी को किया गिरफ्तार, शरीयत कानून लागू करने की साजिश नाकाम

On

लखनऊ। यूपी एटीएस (एंटी टेररिज्म स्क्वॉड) को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। एटीएस ने मंगलवार को मलपुर, केरल से मोहम्मद रजा नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है। रजा पर आरोप है कि वह कथित रूप से भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था को हटाकर शरीयत कानून लागू करने की साजिश रच रहा था। यूपी एटीएस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहम्मद रजा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एटीएस अब इसके नेटवर्क और विदेशी कनेक्शन की गहन जांच में जुटी है।

गौरतलब है कि सोमवार को ही एटीएस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों की पहचान अकरम, मोहम्मद तौहीद, कासिम और सफील के रुप में हुई। जांच में सामने आया कि मोहम्मद रजा इन्हीं आरोपियों के साथ मिलकर मुजाहिद आर्मी बनाने की योजना में शामिल था। इनका मकसद गैर-मुस्लिम धार्मिक प्रमुखों की टारगेट किलिंग करना और सरकार को अस्थिर कर गिराना था। एटीएस के अनुसार, आरोपी पाकिस्तानी संगठन से संपर्क में था और लगातार समान मानसिकता वाले लोगों को रेडिकलाइज़ करके अपने नेटवर्क से जोड़ रहा था। इन सभी की साजिश देश की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकती थी।

और पढ़ें ऑपरेशन सिंदूर में शामिल सेना के जवान के प्लॉट पर पुलिस इंस्पेक्टर द्वारा कब्जे का प्रयास

इसी तरह, एक अन्य कार्रवाई में 4 अगस्त को यूपी एटीएस ने भारत विरोधी आपराधिक षड्यंत्र रचने और सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने का मंसूबा रखने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। एक आरोपी की गिरफ्तारी मुंबई से सटे ठाणे जिले के बदलापुर से हुई थी, जिसका नाम उसामा माज शेख है। वहीं, दूसरे आरोपी अजमल अली की गिरफ्तारी उत्तर प्रदेश के अमरोहा से हुई थी। इस मामने में रिवाइविंग इस्लाम नामक एक व्हाट्सएप ग्रुप की भी जानकारी सामने आई। इस ग्रुप में 3 एडमिन समेत लगभग 400 पाकिस्तानी मेंबर हैं। इस ग्रुप में एक नंबर उत्तर प्रदेश का भी जुड़ा है।

और पढ़ें मुज़फ़्फरनगर में लाइनमैन पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी भेजे गए जेल

यह मोबाइल नंबर अजमल अली का था, जो विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से राष्ट्रविरोधी व गैर-मुस्लिम धर्म के व्यक्तियों के प्रति कट्टरपंथी विचारधारा को प्रसारित-प्रचारित कर रहा था। एटीएस की पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि वह व्हाट्सएप पर रिवाइविंग इस्लाम ग्रुप के अलावा अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कई पाकिस्तानी व्यक्तियों के संपर्क में था। दोनों आरोपी मुस्लिम नवयुवकों को गैर-मुस्लिमों के प्रति भड़का कर उनमें रोष पैदा करते थे और उनको भारत विरोधी, आपराधिक गतिविधियों के लिए प्रेरित करते थे।

और पढ़ें लखनऊ में 130 एकड़ में फैली 'सुब्रतो कोठी' सील होगी, सहारा समूह पर नगर निगम का बड़ा एक्शन

 

 

 

 

लेखक के बारे में

नवीनतम

रूस का कहना है- "यह कोई शीत युद्ध नहीं, पश्चिम के साथ उग्र संघर्ष है"

मॉस्को। रूस ने गुरुवार को कहा कि पश्चिमी देशों के साथ उसका रिश्ता अब “शीत युद्ध” (कोल्ड वार) जैसा नहीं...
अंतर्राष्ट्रीय 
रूस का कहना है- "यह कोई शीत युद्ध नहीं, पश्चिम के साथ उग्र संघर्ष है"

नोएडा में महिला से 43.17 लाख की साइबर ठगी, राजस्थान से सीएसपी संचालक गिरफ्तार

नोएडा। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा शहर में एक महिला को साइबर अपराधियों ने डिजिटल अरेस्ट कर 43.17 लाख...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा में महिला से 43.17 लाख की साइबर ठगी, राजस्थान से सीएसपी संचालक गिरफ्तार

दैनिक राशिफल- 3 अक्टूबर 2025, शुक्रवार

   मेष- अध्ययन-अध्यापन में समय गुजरेगा। ज्ञान-विज्ञान की वृद्घि होगी और सज्जनों का साथ भी रहेगा। कुछ कार्य भी सिद्घ होंगे।...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 3 अक्टूबर 2025, शुक्रवार

परोपकार कभी निष्फल नहीं जाता , वेदों की दृष्टि से जीवन, संघर्ष और आशा की शक्ति

वेद का ऋषि परोपकार की महत्ता को समझाते हुए कहता है कि किया गया परोपकार कभी निष्फल नहीं जाता। वह...
अनमोल वचन  धर्म ज्योतिष 
परोपकार कभी निष्फल नहीं जाता , वेदों की दृष्टि से जीवन, संघर्ष और आशा की शक्ति

रावण दहन बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक - अनिल रॉयल 

मुजफ्फरनगर। मौहल्ला गांधी कालोनी स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में श्री सनातन धर्म पुरुषार्थी रामलीला कमेटी के तत्वावधान में विजयादशमी...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
रावण दहन बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक - अनिल रॉयल 

उत्तर प्रदेश

दशहरा पर हाई अलर्ट: बरेली मंडल के चार जिलों में कड़े सुरक्षा इंतज़ाम, इंटरनेट सेवाएं भी निलंबित

बरेली। दशहरे के पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बरेली मंडल के चार जिलों — बरेली, शाहजहांपुर,...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
दशहरा पर हाई अलर्ट: बरेली मंडल के चार जिलों में कड़े सुरक्षा इंतज़ाम, इंटरनेट सेवाएं भी निलंबित

मथुरा में अनोखी परंपरा: रावण की पूजा, 25 सालों से निभाई जा रही श्रद्धा

   मथुरा। मथुरा से चौंकाने वाली लेकिन रोचक खबर सामने आई है। जहां पूरे देश में विजयदशमी पर रावण के पुतले...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ  मथुरा 
मथुरा में अनोखी परंपरा: रावण की पूजा, 25 सालों से निभाई जा रही श्रद्धा

मुरादाबाद में दांडी स्मारक का अनावरण, भूपेंद्र चौधरी बोले- गांधी के रामराज्य की ओर बढ़ रही सरकार

   मुरादाबाद। मुरादाबाद से अहम खबर सामने आई है। यहां गांधी जयंती के मौके पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में दांडी स्मारक का अनावरण, भूपेंद्र चौधरी बोले- गांधी के रामराज्य की ओर बढ़ रही सरकार

Sambhal में हुआ बुलडोज़र एक्शन: तालाब की ज़मीन से हटाया गया अवैध कब्ज़ा!

संभल। आज दशहरे के दिन, जब पूरे देश में रावण दहन हो रहा है, उसी वक्त संभल ज़िले में बुलडोज़र...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
Sambhal में हुआ बुलडोज़र एक्शन: तालाब की ज़मीन से हटाया गया अवैध कब्ज़ा!