दो साल पहले मृत घोषित हुई विवाहिता जिंदा मिली – ससुराल वालों पर दर्ज था दहेज हत्या का केस

On

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ऐसी शादीशुदा महिला को पुलिस ने मध्य प्रदेश से एक बच्चा सहित जीवित बरामद किया है, जिसे परिजनों ने दो साल पहले मृत मान लिया था और पति सहित ससुराल पक्ष के 6 लोगों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।

मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव पढ़ीन की मड़ैया का है। करीब 20 वर्षीय विवाहिता की शादी के लगभग डेढ़ साल बाद वह अचानक रहस्यमय परिस्थितियों में अपनी ससुराल से गायब हो गई थी। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। निराश होकर 23 अक्टूबर 2023 को मायके पक्ष ने गुमशुदगी दर्ज कराई। लंबे समय तक जानकारी न मिलने पर परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए अदालत में अर्जी डाली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पति समेत छह ससुराल वालों पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच सीओ सिटी अशोक कुमार औरैया के जिम्मे की गई। विवेचना के दौरान एसओजी और सर्विलांस टीम को लगाया गया। लगातार तकनीकी प्रयासों और खुफिया इनपुट के आधार पर महिला की लोकेशन मध्य प्रदेश के जिला भिंड में मिली। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दबिश दी और विवाहिता को सकुशल बरामद कर लिया।

क्षेत्राधिकारी सदर अशोक कुमार सिंह ने बताया कि विवाहिता लगभग दो साल से लापता थी। इस दौरान मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। अब पुलिस ने महिला को बरामद कर औरैया लाया । उससे पूछताछ की जा रही है और बयान दर्ज करने के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

इस सनसनीखेज खुलासे से पूरे क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। लोग यह जानने को उत्सुक हैं कि आखिर विवाहिता दो साल से कहां थी और किस परिस्थिति में वह मध्य प्रदेश पहुंची। पुलिस पूछताछ के बाद ही इस रहस्य से पर्दा उठने की संभावना है।

लेखक के बारे में

रॉयल बुलेटिन न्यूज़ Picture

रॉयल बुलेटिन उत्तर भारत का प्रमुख हिंदी दैनिक है, जो पाठकों तक स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरें तेज़, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाता है, हिंदी पत्रकारिता का एक भरोसेमंद मंच !

नवीनतम

मायावती बोलीं: बिहार चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष और धन-बल से मुक्त हो

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा पर प्रतिक्रिया दी।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
मायावती बोलीं: बिहार चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष और धन-बल से मुक्त हो

मेरठ आरटीओ का लिपिक फर्जी आरसी गिरोह का सरगना, तीन दलाल गिरफ्तार

मेरठ आरटीओ आफिस का लिपिक निकला फर्जी आरसी बनाने वाला गैंग का सरगना, तीन दलाल गिरफ्तारमेरठ। आरटीओ में फर्जी...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ आरटीओ का लिपिक फर्जी आरसी गिरोह का सरगना, तीन दलाल गिरफ्तार

प्रधानमंत्री मोदी ने सीजेआई गवई के साथ हुए दुर्व्यवहार की निंदा की, कहा- ऐसी घटनाओं का कोई स्थान नहीं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुप्रीम कोर्ट परिसर में भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) बीआर गवई के साथ हुए...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
प्रधानमंत्री मोदी ने सीजेआई गवई के साथ हुए दुर्व्यवहार की निंदा की, कहा- ऐसी घटनाओं का कोई स्थान नहीं

दैनिक राशिफल- 7 अक्टूबर 2025, मंगलवार

   मेष : जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। व्यापार व नौकरी में स्थिति अच्छी रहेगी। शुभ कार्यों का लाभदायक परिणाम होगा।...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 7 अक्टूबर 2025, मंगलवार

महर्षि बाल्मीकि के राम: मौन से पुरूषार्थ तक की यात्रा

आज महर्षि बाल्मीकि जयंती है। इस अवसर पर उनके द्वारा रचित महान ग्रंथ 'रामायण' से कुछ उल्लेख करना प्रासांगिक रहेगा।...
अनमोल वचन  धर्म ज्योतिष 
महर्षि बाल्मीकि के राम: मौन से पुरूषार्थ तक की यात्रा

उत्तर प्रदेश

मायावती बोलीं: बिहार चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष और धन-बल से मुक्त हो

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा पर प्रतिक्रिया दी।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
मायावती बोलीं: बिहार चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष और धन-बल से मुक्त हो

मेरठ आरटीओ का लिपिक फर्जी आरसी गिरोह का सरगना, तीन दलाल गिरफ्तार

मेरठ आरटीओ आफिस का लिपिक निकला फर्जी आरसी बनाने वाला गैंग का सरगना, तीन दलाल गिरफ्तारमेरठ। आरटीओ में फर्जी...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ आरटीओ का लिपिक फर्जी आरसी गिरोह का सरगना, तीन दलाल गिरफ्तार

लखीमपुर तिकुनिया हिंसा मामला: टेनी और बेटे आशीष पर मुकदमा, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद बड़ी कार्रवाई

लखीमपुर खीरी। तिकुनिया हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद एक बड़ा कदम उठाया गया है। पुलिस ने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
लखीमपुर तिकुनिया हिंसा मामला: टेनी और बेटे आशीष पर मुकदमा, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद बड़ी कार्रवाई

सहारनपुर में स्कूली बच्चों से भरी स्कॉर्पियो पलटी, 6 साल के मासूम की मौत, चालक हिरासत में

सहारनपुर। थाना मिर्जापुर क्षेत्रान्तर्गत स्कूली बच्चों को लेकर आ रही स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे एक मासूम की...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में स्कूली बच्चों से भरी स्कॉर्पियो पलटी, 6 साल के मासूम की मौत, चालक हिरासत में