बरेली में फिर गरजा बुलडोजर: मैरिज हॉल का बाकी हिस्सा ढहा, सुरक्षा घेरे में चला एक्शन

On

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में 26 सितंबर को हुए बवाल के बाद आरोपियों की धरपकड़ के साथ बुलडोजर एक्शन जारी है। शनिवार को डॉ. नफीस खान का किला ध्वस्त करने के बाद रविवार को फिर बचे हुए हिस्से पर बुलडोजर का एक्शन हुआ। प्रशासन का कहना है कि मैरिज हॉल का निर्माण पूरी तरह अवैध है। यह सरकारी जमीन पर बनाया गया है। इस कारण एक्शन जारी है। बरेली विकास प्राधिकरण की टीम का कहना है कि रविवार शाम तक पूरा मैरिज हॉल जमींदोज कर दिया जाएगा।


और पढ़ें RSS के 100 वर्ष पूरे होने पर संजय सिंह के सवालों पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल का पलटवार: कहा, ‘शाखा में आकर संघ को समझें’

और पढ़ें मेरठ श्मशान घाट में गोकशी से हड़कंप, अवशेष मिलने पर ग्रामीणों का हंगामा

शनिवार को हुई कार्रवाई के बाद अंधेरा होने के कारण काम बंद कर दिया गया था। इसके बाद पीछे हिस्से में बुलडोजर की जगह प्राधिकरण की तरफ से मजदूरों को लगाया गया है, जो अवैध निर्माण को ध्वस्त कर रहे हैं। आबादी के कारण बुलडोजर बंद कर मजदूरों द्वारा एक्शन जारी है। सुरक्षा के लिए पुलिस और पीएसी के जवान, एसडीएम सीओ और प्राधिकरण के अधिकारी मौजूद हैं। बरेली में हिंसा में शामिल उपद्रवियों के ठिकानों पर शनिवार को दिनभर बुलडोजर की कार्रवाई चलती रही।

और पढ़ें सुबूही ख़ान ने शुरू किया 'जज़्बा-ए-हिन्द' अभियान, सनातनी मुसलमान परंपरा का वाराणसी से शंखनाद


पूरे दिन बुलडोजर गरजता रहा और रात होते-होते पुलिस ने बुलडोजर के साथ रूट मार्च निकाला। रूट मार्च में पुलिस फोर्स आगे-आगे और बुलडोजर पीछे-पीछे चलता दिखा। शनिवार को यहां नगर निगम का बुलडोजर चला। नाले-नालियों के ऊपर का अवैध निर्माण गिराया गया। दो घंटे तक चली कार्रवाई में नालों पर डाले गए स्लैब व टिन शेड हटाए गए। इस कार्रवाई को शहर में हुए बवाल से जोड़कर देखा जा रहा है। बवाल में नामजद सर्वाधिक आरोपी और उनके मददगार इसी इलाके के रहने वाले हैं। नगर आयुक्त ने बताया कि दुकानों के बाहर सड़क पर अस्थायी निर्माण से ट्रैफिक बाधित हो रहा था। इसलिए कब्जे हटवाए गए हैं। यह नगर निगम का नियमित अभियान है। हालांकि, अधिकारियों का कहना था कि यह रूटीन एक्शन है। इसका बवाल से कोई लेना-देना नहीं है। 





लेखक के बारे में

नवीनतम

WHO की चेतावनी: 1.5 करोड़ बच्चे और 8.5 करोड़ वयस्क कर रहे हैं ई-सिगरेट का सेवन

नई दिल्ली। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने एक नई रिपोर्ट जारी की है, जिसमें बताया गया है कि भले ही...
लाइफस्टाइल  हेल्थ 
WHO की चेतावनी: 1.5 करोड़ बच्चे और 8.5 करोड़ वयस्क कर रहे हैं ई-सिगरेट का सेवन

लखनऊ: महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंत्री नरेंद्र कश्यप ने दी श्रद्धांजलि, 'उनके आदर्श आज भी समाज के पथप्रदर्शक'

लखनऊ। मंगलवार को परिवर्तन स्थल पर महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ: महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंत्री नरेंद्र कश्यप ने दी श्रद्धांजलि, 'उनके आदर्श आज भी समाज के पथप्रदर्शक'

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में भूस्खलन से बड़ा हादसा, बस पर गिरा मलबा, 10 की मौत

बिलासपुर। देश के पहाड़ी राज्यों में शुरू हुआ प्राकृतिक आपदाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा...
Breaking News  मुख्य समाचार  देश-प्रदेश 
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में भूस्खलन से बड़ा हादसा, बस पर गिरा मलबा, 10 की मौत

मुजफ्फरनगर में अखिलेश यादव पर भड़के संगीत सोम: 'SP का काम हिंदू-मुस्लिम को लड़ाना, PDA मतलब पाकिस्तान डेवलपमेंट अथॉरिटी'

मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी के फायर ब्रांड नेता संगीत सोम मंगलवार को वाल्मीकि जयंती के अवसर पर मुजफ्फरनगर जनपद के ...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में अखिलेश यादव पर भड़के संगीत सोम: 'SP का काम हिंदू-मुस्लिम को लड़ाना, PDA मतलब पाकिस्तान डेवलपमेंट अथॉरिटी'

दैनिक राशिफल- 8 अक्टूबर 2025, बुधवार

   मेष : लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। कामकाज की व्यस्तता से सुख-आराम प्रभावित होगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी।...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 8 अक्टूबर 2025, बुधवार

उत्तर प्रदेश

लखनऊ: महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंत्री नरेंद्र कश्यप ने दी श्रद्धांजलि, 'उनके आदर्श आज भी समाज के पथप्रदर्शक'

लखनऊ। मंगलवार को परिवर्तन स्थल पर महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ: महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंत्री नरेंद्र कश्यप ने दी श्रद्धांजलि, 'उनके आदर्श आज भी समाज के पथप्रदर्शक'

कासगंज में रिश्तों का कत्ल: सास के प्यार में पागल दामाद ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, आरोपी फरार

कासगंज। उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां सास...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
कासगंज में रिश्तों का कत्ल: सास के प्यार में पागल दामाद ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, आरोपी फरार

बागपत में तांत्रिक क्रिया का खौफ: चिता से गायब हो रहीं अस्थियां, ग्रामीण दहशत में कर रहे पहरा

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के एक गांव में श्मशान घाट पर हो रही अजीबोगरीब घटनाओं से ग्रामीणों में ...
उत्तर प्रदेश  बागपत 
बागपत में तांत्रिक क्रिया का खौफ: चिता से गायब हो रहीं अस्थियां, ग्रामीण दहशत में कर रहे पहरा

CM योगी के गढ़ गोरखपुर में 'आई लव मोहम्मद' विवाद: दुकानों पर लगाए धमकी भरे पोस्टर, पुलिस सक्रिय

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश में 'आई लव मोहम्मद' पोस्टर को लेकर कानपुर और बरेली में भड़की हिंसा के बाद अब मुख्यमंत्री...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  गोरखपुर 
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में 'आई लव मोहम्मद' विवाद: दुकानों पर लगाए धमकी भरे पोस्टर, पुलिस सक्रिय