चेन्नई पावर प्लांट हादसा: 9 मजदूरों की दर्दनाक मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक,10 लाख मुआवजे का एलान

On

चेन्नई। तमिलनाडु के नॉर्थ चेन्नई में मंगलवार को एक थर्मल पावर प्लांट में निर्माणाधीन आर्च गिर गया, जिससे 9 मजदूरों की मौत हो गई। एक अन्य व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है। यह दर्दनाक हादसा थिरुवल्लूर जिले के पोन्नेरी के पास वायल्लूर में बन रहे पावर प्लांट में हुआ। बताया जा रहा है कि इमारत की चौथी मंजिल पर जब 30 से ज्यादा मजदूर कार्य कर रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

 

और पढ़ें मुजफ्फरनगर में 'मिशन शक्ति' के तहत कौशाम्बी पंवार बनीं एक दिन की साइबर थाना प्रभारी

और पढ़ें पटना जिले की अंतिम मतदाता सूची जारी: 1.63 लाख नए वोटर जुड़े, महिलाओं की संख्या अब भी पुरुषों से कम

मृतकों में ज्यादातर मजदूर असम के बताए जा रहे हैं। घटनास्थल पर बचाव और राहत कार्य जारी है। हादसा उस समय हुआ, जब निर्माण के दौरान, लगभग 30 फीट की ऊंचाई पर एक बड़े आर्च स्ट्रक्चर पर मजदूर काम कर रहे थे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सुरक्षा नियमों का पालन न होने के चलते मचान गिर गया और मजदूर मलबे में दब गए। हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई और उनके शवों को स्टेनली अस्पताल ले जाया गया है। एक अन्य व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज चल रहा है।

और पढ़ें मुज़फ़्फरनगर में लाइनमैन पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी भेजे गए जेल

 

इस घटना पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एोमके स्टालिन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, ''मुझे यह समाचार सुनकर गहरा दुख हुआ कि एन्नोर में भेल कंपनी द्वारा बनाए जा रहे बिजली संयंत्र के निर्माण कार्य के दौरान हुई दुर्घटना में असम राज्य के नौ श्रमिकों की मृत्यु हो गई। मैं उन सभी के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं, जिन्होंने अपनी जान गंवाई। मैंने मंत्री और अधिकारियों को तुरंत घटनास्थल पर जाकर राहत कार्य करने का निर्देश दिया है।'' उन्होंने आगे लिखा, ''मैंने यह भी आदेश दिया है कि मृतक श्रमिकों के परिवारों को 10-10 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाए और उनके शवों को उनके गृह राज्य पहुंचाने के उपाय किए जाएं।''

 



लेखक के बारे में

नवीनतम

रूस का कहना है- "यह कोई शीत युद्ध नहीं, पश्चिम के साथ उग्र संघर्ष है"

मॉस्को। रूस ने गुरुवार को कहा कि पश्चिमी देशों के साथ उसका रिश्ता अब “शीत युद्ध” (कोल्ड वार) जैसा नहीं...
अंतर्राष्ट्रीय 
रूस का कहना है- "यह कोई शीत युद्ध नहीं, पश्चिम के साथ उग्र संघर्ष है"

नोएडा में महिला से 43.17 लाख की साइबर ठगी, राजस्थान से सीएसपी संचालक गिरफ्तार

नोएडा। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा शहर में एक महिला को साइबर अपराधियों ने डिजिटल अरेस्ट कर 43.17 लाख...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा में महिला से 43.17 लाख की साइबर ठगी, राजस्थान से सीएसपी संचालक गिरफ्तार

दैनिक राशिफल- 3 अक्टूबर 2025, शुक्रवार

   मेष- अध्ययन-अध्यापन में समय गुजरेगा। ज्ञान-विज्ञान की वृद्घि होगी और सज्जनों का साथ भी रहेगा। कुछ कार्य भी सिद्घ होंगे।...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 3 अक्टूबर 2025, शुक्रवार

परोपकार कभी निष्फल नहीं जाता , वेदों की दृष्टि से जीवन, संघर्ष और आशा की शक्ति

वेद का ऋषि परोपकार की महत्ता को समझाते हुए कहता है कि किया गया परोपकार कभी निष्फल नहीं जाता। वह...
अनमोल वचन  धर्म ज्योतिष 
परोपकार कभी निष्फल नहीं जाता , वेदों की दृष्टि से जीवन, संघर्ष और आशा की शक्ति

रावण दहन बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक - अनिल रॉयल 

मुजफ्फरनगर। मौहल्ला गांधी कालोनी स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में श्री सनातन धर्म पुरुषार्थी रामलीला कमेटी के तत्वावधान में विजयादशमी...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
रावण दहन बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक - अनिल रॉयल 

उत्तर प्रदेश

दशहरा पर हाई अलर्ट: बरेली मंडल के चार जिलों में कड़े सुरक्षा इंतज़ाम, इंटरनेट सेवाएं भी निलंबित

बरेली। दशहरे के पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बरेली मंडल के चार जिलों — बरेली, शाहजहांपुर,...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
दशहरा पर हाई अलर्ट: बरेली मंडल के चार जिलों में कड़े सुरक्षा इंतज़ाम, इंटरनेट सेवाएं भी निलंबित

मथुरा में अनोखी परंपरा: रावण की पूजा, 25 सालों से निभाई जा रही श्रद्धा

   मथुरा। मथुरा से चौंकाने वाली लेकिन रोचक खबर सामने आई है। जहां पूरे देश में विजयदशमी पर रावण के पुतले...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ  मथुरा 
मथुरा में अनोखी परंपरा: रावण की पूजा, 25 सालों से निभाई जा रही श्रद्धा

मुरादाबाद में दांडी स्मारक का अनावरण, भूपेंद्र चौधरी बोले- गांधी के रामराज्य की ओर बढ़ रही सरकार

   मुरादाबाद। मुरादाबाद से अहम खबर सामने आई है। यहां गांधी जयंती के मौके पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में दांडी स्मारक का अनावरण, भूपेंद्र चौधरी बोले- गांधी के रामराज्य की ओर बढ़ रही सरकार

Sambhal में हुआ बुलडोज़र एक्शन: तालाब की ज़मीन से हटाया गया अवैध कब्ज़ा!

संभल। आज दशहरे के दिन, जब पूरे देश में रावण दहन हो रहा है, उसी वक्त संभल ज़िले में बुलडोज़र...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
Sambhal में हुआ बुलडोज़र एक्शन: तालाब की ज़मीन से हटाया गया अवैध कब्ज़ा!